छत्तीसगढ़ में कोरोना के 81 नए मरीज मिले, एक मौत… प्रदेश में 442 एक्टिव केस; रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में सबसे ज्यादा संक्रमित

          रायपुर: छत्तीसगढ़ में फिर एक बार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 81 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या 442 हो गई है। वहीं को-मॉर्बिडिटी यानी जिन्हें कोरोना के अलावा कोई और भी बीमारी थी, ऐसे 1 मरीज की रायपुर में मौत हुई गई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने को-मॉर्बिडिट मरीजों को लेकर ज्यादा चिंता जाहिर की है।

          स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने को-मॉर्बिडिट मरीजों को लेकर ज्यादा चिंता जाहिर की है।

          स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने को-मॉर्बिडिट मरीजों को लेकर ज्यादा चिंता जाहिर की है।

          इन जिलों में बढ़े मामले

          प्रदेश में 2153 सैम्पलों की जांच की गई। जिनमें 81 मरीजों की पुष्टि हुई है। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 27 मरीज मिले हैं। बलरामपुर से 14, राजनांदगांव और दुर्ग से 8-8 मरीज मिले हैं। बिलासपुर से 6 मरीज, बालोद और गौरेला पेंड्रा मरवाही से 5-5 मरीज वहीं कांकेर और जांजगीर चांपा से भी 5-5 संक्रमित पाए गए हैं। धमतरी से 4, महासमुंद से 3,सूरजपुर से 2 मरीज इसके अलावा बस्तर और कोंडागांव से एक-एक मरीज मिले हैं।

          कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

          कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

          इस महीने की शुरुआत में 1 अप्रैल को 35 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी। 2 अप्रैल को यह संख्या 22 थी और 3 अप्रैल को 47 नए केस सामने आये थे। 4 अप्रैल को 48 केस मिले थे।5 अप्रैल को 59 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी।6 अप्रैल को संक्रमित मरीजों का आंकड़ा शतक पार कर गया था। प्रदेशभर से कुल 102 केस मिले थे। इसके बाद 7 अप्रैल को 73 मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह का आयोजन

                    एक घंटा खेल के मैदान में’ एवं ‘खेलेगा भारत,...

                    ​रायपुर : लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें – राज्यपाल रमेन डेका

                    चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का...

                    रायपुर : जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…

                    बस्तर में राखी ने बदली 'दुश्मनी' की परिभाषा25 साल...

                    रायपुर : शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

                    रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...

                    Related Articles

                    Popular Categories