विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं योजनाओं की सराहना की…

              रायपुर: भरोसे का सम्मेलन, जगदलपुर

              • विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं योजनाओं की सराहना की।
              • उन्होंने “मनवा नवा नार” स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा। 
              • उन्होंने ग्राम उद्योग विभाग द्वारा रेशम से बनाए जा रहे उत्पादों की  जानकारी ली, इस मौके पर एसएचजी की महिलाओं ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की।
              • विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने काजू प्रसंस्करण केंद्र के स्टॉल का निरीक्षण किया।
              • इस दौरान श्रीमती गांधी ने बस्तर के काजू का लिया स्वाद, तारीफ की।
              • आमचो बस्तर स्टॉल में श्रीमती गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की। श्रीमती गांधी वाड्रा ने मिलेट्स से बने बिस्किट का भी स्वाद लिया।
              • अबूझमाड़ की महिलाओं ने विशिष्ट अथिति श्रीमती प्रियंका गांधी को बांस शिल्प से बने उत्पाद भेंट किये।
              • श्रीमती प्रियंका गांधी ने यहां बस्तर फाइटर्स की जवानों से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories