मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि बस्तर के बाहर के लोग यहां आने से डरते थे…

        रायपुर: भरोसे का सम्मलेन, जगदलपुर

        • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि बस्तर के बाहर के लोग यहां आने से डरते थे। 
        • नक्सलियों की दहशत से कोई छत्तीसगढ़ नहीं आता था।
        • हमारे घर वालों की नींद हराम रहती थी,  जब तक हम घर नहीं लौटते थे, वो चिंतित रहते थे।
        • नक्सली और पुलिस दोनों की गोलियां चलती थी,  लेकिन सीना हमारे निर्दोष आदिवासियों का छलनी होता था।
        • यहां पर आदिवासियों की जमीनें छीन ली गयी थी
        • देश में पहला उदाहरण था, जब हमने लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीनें वापस कराने का काम किया
        • विकास के रास्ते पर हम चल रहे हैं, बस्तर आगे बढ़ रहा है
        • योजनाओं का लाभ लोग ले रहे हैं
        • शिक्षा के माध्यम  से फिर से बस्तर को आगे बढ़ाने का काम चल रहा है
        • श्रीमती इंदिरा गांधी आई थी, उन्होंने आदिवासियो को पट्टा दिया था।
        • राहुल गांधी ने आदिवासियो का पट्टा वापस दिलाया है
        • हम शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 
        • यहां के नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। 
        • पहले कभी कोई दंतेवाड़ा के जंगल में नहीं जा सकता था। 
        • दंतेवाड़ा में आज डेनेक्स में कपड़े बनाए जा रहे हैं, ये कपड़े देश दुनिया में जा रहे हैं।
        • हमारी बहनें काम कर रही हैं, आगे बढ़ रही हैं।
        • लाखों परिवारों को वनाधिकार पट्टा देने का काम किया
        • यह सम्मेलन बस्तर और छत्तीसगढ़ के लोगों के भरोसे का सम्मेलन है। 
        • अब तो हम अगले खरीफ सीजन में 15 की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने जा रहे हैं 
        • ये सम्मेलन भरोसे का है, आदिवासियों, किसानों, मजदूरों,  माताओं, बच्चों, बस्तर और छत्तीसगढ़ के भरोसे का सम्मेलन है।
        • माँ दंतेश्वरी माई, बस्तर का दशहरा, और यहां के आदिवासियों की संस्कृति बस्तर की पहचान है। 
        • इसी दिशा में काम करते हुए हम देवगुड़ियों और घोटुलों का निर्माण कर रहे हैं।
        • किसानों और लघु वनोपज विक्रेताओं, तेंदूपत्ता संग्रहको में सम्पन्नता आई है। 
        • लाखों परिवार उन्नति के रास्ते चल पड़ा है।
        • लोक पर्वों पर हमने छुट्टी प्रदान की है। 
        • हमारी कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम दे सकें और लोगों की विकास में भागीदारी हो। 
        • हम जूते, चप्पल और मोबाइल नहीं दे रहे बल्कि आपकी जेब में पैसा डाल रहे हैं ताकि आप जो चाहें वो खरीद सकें।
        • हमने डेढ़ लाख करोड़ रूपए लोगों की जेब में डाले हैं।
        • बैगा पुजारी गुनिया और भूमीहीनों को हम 7000 दे रहे हैं 
        • हम लोगों को अधिकार सम्पन्न बना रहे हैं
        • हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है
        • हमने किसानों का कर्जा माफ किया, इनपुट सब्सिडी और समर्थन मूल्य के साथ धान का 2500 रूपए दिलाने का वादा पूरा किया है
        • राजीव किसान न्याय योजना से किसानों को 9000 प्रति एकड़ देने का कार्य किया है


                Hot this week

                रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल बना सुशीला की सुविधा का सेतु

                घर बैठे मिली भूमि डायवर्सन की सेवा, समय और...

                Related Articles

                Popular Categories