हज-2023 के चयनित हज यात्री, यात्रा की प्रथम किश्त 15 अप्रैल तक और दस्तावेज 18 अप्रैल तक जमा करें – मोहम्मद असलम खान

              रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 10 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2023 हेतु चयनित समस्त आवेदकों की यात्रा की पहली किश्त राशि जमा करने के अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई है। जमा राशि की पेय स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र और पासपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथ को बढ़ाकर 18 अप्रैल 2023 निर्धारित किया गया है। मोहम्मद असलम खान ने बताया कि राज्य के चयनित हज यात्री निर्धारित अवधि में यात्रा की पहल किश्त और दस्तावेज जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा...

                              कोरबा के बंग समाज को मिली सर्वसुविधायुक्त अपने स्वयं के भवन की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर...

                              Related Articles

                              Popular Categories