Thursday, February 26, 2026

              पति को शराब पिलाकर महिला को किया अगवा… मुंह में कपड़ा ठूंसकर सामूहिक दुष्कर्म को दिया अंजाम, पीड़िता से मारपीट भी की; आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

              बिलासपुर: तीन रिश्तेदारों ने मिलकर महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बाइक से जंगल ले गए और यहां पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी महिला के पति के परिचित हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का केस दर्ज किया है। तखतपुर क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला पति के साथ रहती है। पति रोजी-मजदूरी करता है।

              गुनसरी निवासी रामकुमार बांदे (27), कॉलेज छात्र जितेंद्र कुमार मोहले (26) और 17 साल का नाबालिग उसके पति के परिचित के रिश्तेदार हैं। रामकुमार व नाबालिग अपने रिश्तेदार के घर बछड़ा खरीदने गए थे। 15 अप्रैल की रात वहां से दोनों मुर्गा लेकर महिला के घर पहुंचे।

              महिला को मुर्गा बनाने के लिए कहा फिर शराब खरीद कर ले आए और महिला के पति को इतनी शराब पिलाई कि वह बदहवास होकर सो गया। इसके बाद महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे बाइक में बिठाकर पास के जंगल में ले गए। यहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की।

              पीड़िता उनके चंगुल से बचकर किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और पति को जानकारी दी। पति ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई एसआर साहू के अनुसार महिला मूल रूप से कोटा क्षेत्र की रहने वाली है। उसका चार साल का बेटा भी है। तीन साल पहले पति की मौत के बाद वह मायके में रहने लगी थी। एक माह पहले ही उसने चूड़ी पहनकर दूसरे युवक से शादी रचाई थी और साथ रह रही थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

                              बजट में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की...

                              Related Articles

                              Popular Categories