18 चक्का ट्रेलर ने मारी बाइक को टक्कर… पहिए के नीचे आकर युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

              जांजगीर-चांपा: जिले तालदेवरी गांव के बस स्टेशन के पास 18 चक्का ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त शंकर यादव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं दूसरा युवक रविशंकर (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। वो बाइक के पीछे बैठा हुआ था। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ पेंड्री के रहने वाले शंकर यादव और रवि शंकर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम करही अपने काम पर जा रहे थे। दोनों मजदूरी करते थे। दोनों तालदेवरी बस स्टैंड के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद सामने से आ रहे 18 चक्का ट्रेलर ने भी बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

              मृत युवक शंकर यादव की बाइक।

              मृत युवक शंकर यादव की बाइक।

              इसमें एक युवक शंकर यादव ट्रेलर के चक्के के नीचे आकर कुचल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं रवि शंकर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को ट्रेलर से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बम्हनीडीह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              बिर्रा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई बाइक सवार युवक की मौत।

              बिर्रा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई बाइक सवार युवक की मौत।

              वहीं दूसरा बाइक चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। उसे हादसे में कोई चोट नहीं आई है। इधर आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर के खिलाफ थाने में 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 18 चक्का ट्रेलर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप – वित्त मंत्री चौधरी

                              वित्त मंत्री ने पुसौर में लाइब्रेरी, पुष्पवाटिका एवं तालाब...

                              रायपुर : जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार

                              कबीरधाम जिला अस्पताल बना बेहतर इलाज की पहचानउप मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories