ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, 2 युवकों की मौत… रिवर्स करते समय तेज रफ्तार बाइक को चपेट में लिया, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

              दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को रिवर्स कर रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक को चपेट में ले लिया।

              हादसे में मौके पर ही दोनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया। मृतक युवकों की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है। घटना बड़ेगुडर गांव के कुआकोंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है। वहीं कुआकोंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

              मौके पर इलाके के लोग पहुंचे। पुलिस को हादसे की खबर की। फिर दोनों युवकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया।

              मौके पर इलाके के लोग पहुंचे। पुलिस को हादसे की खबर की। फिर दोनों युवकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया।

              जानकारी के मुताबिक, एटेपाल गांव के रहने वाले हूंगा करतम और जियाकोडता गांव के सुकडा मंडावी की मौत हुई है। ये दोनों युवक मंगलवार की सुबह कुआकोंडा की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवकों को काफी दूर तक ट्रैक्टर घसीटते हुए ले गया था।

              इधर, हादसे के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने हादसे की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने एंबुलेंस बुलाई और फिर दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल भिजवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

              इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

              दरअसल, इसी इलाके में इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पहले कुआकोंडा क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार कुछ युवकों की मौत हुई थी। साथ ही मसेनार इलाके में एक कार पलटी थी। कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे में कारली के पास बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हुई थी।


                              Hot this week

                              KORBA : लायंस गौरव सम्मान से सम्मानित किये गये लायन डा. नागेंद्र नारायण शर्मा

                              आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु...

                              Related Articles

                              Popular Categories