पिता ने दुधमुंहे बेटे को मार डाला… ​​​​बीमार पत्नी आई थी मायके, पति लेने आया तो कहा ठीक होने पर आऊंगी; इसी बात पर भड़का गुस्सा

              महासमुंद: जिले में एक पिता ने अपने ढाई माह के बेटे की जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी की है। पति-पत्नी के बीच ससुराल नहीं जाने की बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर पति ने अपने ही दुधमुंहे बच्चे को पटक कर मार डाला। पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

              टूहलू चौकी प्रभारी रामभजन सिन्हा ने बताया कि 24 अप्रैल को ग्राम पंडरीपानी थाना कोमाखान निवासी सेवती बाई दीवान (24 वर्ष) ने अपने पति तोषण दीवान के खिलाफ थाने में बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह 10 बजे उसके पति ने ढाई महीने के बच्चे डिगेंद्र को जमीन पर पटककर मार डाला। आरोपी तोषण दीवान ग्राम खुसरूपाली तेंदूकोना का रहने वाला है।

              सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी पिता तोषण दीवान को ग्राम नर्रा के पास घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

              पुलिस ने बताया कि 2022 में तोषण दीवान और सेवती की शादी हुई थी। दोनों को ढाई महीने का एक बच्चा था। पत्नी की तबियत खराब थी, इसलिए वो अपने बच्चे को लेकर 10-12 दिन पहले अपने मायके कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी आई थी। 23 अप्रैल को उसका पति तोषण दीवान उसे लेने के लिए पंडरीपानी आया। महिला ने तबियत खराब होने का हवाला देकर जाने से मना कर दिया।

              इस पर पति का गुस्सा बढ़ गया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। आरोपी ने नाराज होकर मां की गोद में सोए ढाई माह के बेटे डिगेन्द्र को जमीन पर पटक दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ बच्चे को मां सेवती तुरंत इलाज के लिए नुआपड़ा ओडिशा अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


                              Hot this week

                              KORBA : दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाने के निर्देश

                              कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण...

                              रायपुर : मंत्रालय में सिविल सर्विस डे मनाया गया

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्य सचिव श्री विकासशील की...

                              Related Articles

                              Popular Categories