कोरबा: 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा… गाने लगा- मुझे पीने का शौक नहीं, पीता हूं गम भुलाने को

        कोरबा: जिले के राजकम्मा में एक शराबी युवक 70 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसने यहां जमकर हंगामा किया। वो टावर पर ये गाना भी गाने लगा ‘मुझे पीने का शौक नहीं, पीता हूं गम भुलाने को’। इधर ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वो नीचे उतरने को तैयार ही नहीं था। बाद में मामले की सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई।

        जानकारी के मुताबिक, राजकम्मा निवासी राम भरोसे मरकाम (35 वर्ष) अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। कुछ ही दिन पहले वो जमानत पर छूटकर गांव आया था। जेल से लौटने के बाद वो दिनरात शराब के नशे में चूर रहने लगा। वहीं उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। शनिवार को युवक 70 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया और लोगों के समझाने पर भी नहीं उतरा।

        युवक राम भरोसे मरकाम को पुलिस ने समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा।

        युवक राम भरोसे मरकाम को पुलिस ने समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा।

        इसके बाद गांववालों ने कटघोरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवक को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो टावर से उतरने को तैयार नहीं था। वो टावर पर चढ़कर फिल्म का गाना गा रहा था। डायल 112 के आरक्षक गीतेश देवांगन और कटघोरा थाना के प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय के काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद वो बिजली के टावर से नीचे उतरा।

        इधर इस बीच गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जमा रही। युवक टावर पर चढ़ने के दौरान कभी नीचे उतरने की कोशिश करता, उसके बाद फिर ऊपर चढ़ जाता, इसे देख लोगों में भी ये डर बना हुआ था कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।



                Hot this week

                रायपुर : स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार

                प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी उपरोड़ा में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित

                11 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, बच्चे को...

                KORBA : मृतक के परिजनों ने कर्ज को आत्महत्या का मूल कारण बताए जाने से किया इनकार

                कोरबा (BCC NEWS 24): इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्राम बगबुड़ा...

                Related Articles

                Popular Categories