Saturday, February 14, 2026

              कोरबा: सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवक की लाश… शव के पास बाइक भी मिली, वीडियोग्राफी का काम करता था, जांच में जुटी पुलिस

              KORBA: कोरबा में बालको रिस्दी बायपाय मार्ग पर सतनाम नगर के करीब झाड़ियों में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही उसकी बाइक भी बरामद की गई है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

              सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान कांजी हाउस परसाभांटा निवासी धीरज लहरे के रुप में की गई है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कुछ कह पाने की स्थिति में होगी।

              पूछताछ में पता चला है कि युवक ने दो साल पहले बालको निवासी युवती से लव मैरिज किया था और दोनों का एक साल का बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है।

              वही मृतक के परिजनों ने घटनास्थल को देखकर सन्देह जताया है कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है।

              सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्यय ने बताया कि मृतक वीडियो शूटिंग का काम करता था। पूछताछ में जानकारी मिली है,कि बीती रात यह हादसा हुआ है। धीरज की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories