रायपुर : मरंगी जलाशय योजना निर्माण कार्य के लिए 6.63 करोड़ रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

              140 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई की सुविधा

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य शासन के सिंचाई विभाग ने जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा स्थित मरंगी जलाशय योजना के निर्माण के लिए 6.63 करोड़ (छह करोड़ तिरसठ लाख रुपये) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मरंगी जलाशय योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के 140 हेक्टेयर खरीफ रकबे में सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे स्थानीय किसानों को सीधा लाभ पहुँचेगा और क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलेगा।

              गुणवत्ता, पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन के निर्देश

              राज्य शासन ने परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वीकृत राशि 6.63 करोड़ को अंतिम माना गया है। स्वीकृत बजट सीमा से अधिक व्यय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति, ड्रॉइंग एवं डिजाइन का अनुमोदन तथा अन्य सभी औपचारिकताएं पूर्ण करना अनिवार्य होगा। निविदा प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक रखते हुए प्रचलित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण कार्य को अनुबंधित अवधि के भीतर ही पूर्ण करना होगा। केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही नियमानुसार समय-वृद्धि की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही प्रयुक्त सामग्री और संपूर्ण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories