ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत, 3 घायल… नागर जोत कर लौट रहे थे, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, नीचे दब गई 2 जिंदगियां

        जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में ट्रैक्टर पलटने से 2 मासूमों की मौत हो गई है। जबकि 3 युवक घायल हैं। बताया जा रहा है कि गांव के खेत में नागर जोत कर लौट रहे थे। इसी बीच टर्निंग पॉइंट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। जिसमें सवार 2 बच्चे नीचे दब गए।

        हादसे में 3 अन्य लोग काफी दूर तक फेंका गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

        अस्पताल के बाहर मौजूद ग्रामीण।

        अस्पताल के बाहर मौजूद ग्रामीण।

        जानकारी के मुताबिक, मामला बस्तर ब्लॉक के कांवड़गांव का है। इसी गांव में एक ग्रामीण के खेत में नागर जोतने का काम किया जा रहा था। जब काम पूरा हुआ तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को खेत से बाहर निकाला और लौट रहा था। इसी बीच गांव के कुछ बच्चे समेत अन्य युवक भी ट्रैक्टर में सवार हो गए। कुछ दूरी पर जाने के बाद टर्निंग पॉइंट में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिससे सड़क किनारे स्थित एक खेत में पलट गया।

        पुलिस मामले की जांच कर रही है।

        पुलिस मामले की जांच कर रही है।

        ट्रैक्टर पलटने के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंचे।

        ट्रैक्टर पलटने के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंचे।

        हादसे के बाद गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ट्रैक्टर के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। साथ ही अन्य 3 लोगों को भानपुरी के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इधर, इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही ही। पुलिस अफसरों का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरी जानकारी दे पाएंगे।

        घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

        घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

        इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

        कुछ महीने पहले दंतेवाड़ा के एक गांव में देर रात ट्रैक्टर पलटने से बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद एक युवक का शव ट्रैक्टर के नीचे ही दबा रहा। उसे अगले दिन बुधवार सुबह निकाला जा सका था। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। हादसा कुआकोंडा थाना क्षेत्र में हुआ था।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल ज्ञान दान कार्यक्रम आयोजित

                युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण के साथ कैरियर, वित्तीय...

                रायपुर : पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा

                मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों...

                Related Articles

                Popular Categories