स्कॉर्पियो पलटी, 3 महिलाओं की मौत… शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग, टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी; 4 घायल

        जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के किलेपाल में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 3 महिलाओं की मौत और लगभग 4 लोग घायल हुए हैं। ये सभी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मगर रास्ते में गाड़ी का टायर फट गया और यह हादसा हो गया है।

        हादसे में मौके पर ही तीनों महिलाओं की मौत हो गई थी।

        हादसे में मौके पर ही तीनों महिलाओं की मौत हो गई थी।

        जानकारी के मुताबिक जिन लोगों की मौत हुई वे सभी बीजापुर से जगदलपुर शादी में जा रहे थे। स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि टायर फटने के बाद गाड़ी 2 से 3 बार पलट गई। फिर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

        हादसे के बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई स्कॉर्पियो।

        हादसे के बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई स्कॉर्पियो।

        वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से लोगों को गाड़ी के अंदर से निकाला। तब तक महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि 4 लोग घायल थे। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। परिजनों को सूचना दे दी गई है।



                Hot this week

                KORBA : देशभक्ति का अनूठा संगम : सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा ‘वन्दे मातरम् ‘

                कुसमुण्डा (BCC NEWS 24): सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक...

                Related Articles

                Popular Categories