Sunday, February 15, 2026

              कोरबा: शिवा इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग…. 2 किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार, 4 दमकल वाहनों ने 3 घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

              कोरबा: जिले के खरमोरा में स्थित शिवा इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय फैक्ट्री में काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब जाकर सबने राहत की सांस ली। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बुधवार को शिवा इंडस्ट्रीज के बाहर नाली के माध्यम से निकलने वाले केमिकल में आग लगी। इस आग ने फैक्ट्री के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि 2 किलोमीटर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। इधर फैक्ट्री में आग लगने से अफरातफरी मच गई और वहां काम कर रहे मजदूरों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री में केमिकल से संबंधित काम होता है।

              आग इतनी भीषण थी कि 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

              आग इतनी भीषण थी कि 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

              कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची 4 दमकल की गाड़ियों और पुलिस ने 3 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में फैक्ट्री संचालक को कितने का नुकसान हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। संचालक द्वारा आकलन तैयार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है।

              इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने से लोग दहशत में आ गए थे।

              इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने से लोग दहशत में आ गए थे।

              फैक्ट्री संचालक राहुल अग्रवाल ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई, ये राहत की बात है, लेकिन नुकसान का आंकड़ा बड़ा हो सकता है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने आग के लिए फैक्ट्री प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि लापरवाहीपूर्वक जले हुए ऑयल को नाली के माध्यम से फैक्ट्री से बाहर निकाला जाता है। इसी केमिकल में आग लगी, जो फैक्ट्री में अंदर तक फैल गई। रिहायशी इलाके में लगी आग से लोग दहशत में आ गए। लोगों ने कहा कि अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती, तो ब्लास्ट हो सकता था। इससे आग और विकराल रूप धारण कर लेती और बड़ा नुकसान हो सकता था।


                              Hot this week

                              रायपुर : धान के बदले धनिया की खेती की ओर किसानों का रुझान

                              उद्यानिकी विभाग दे रहा प्रोत्साहनरायपुर (BCC NEWS 24): फसल...

                              BIG NEWS: बांग्लादेश में देशी बम बनाने के दौरान धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

                              ढाका: बांग्लादेश के चापाइनवाबगंज जिले में शनिवार सुबह करीब...

                              Related Articles

                              Popular Categories