Sunday, February 15, 2026

              छात्रा का रेप करके बनाया न्यूड VIDEO… 17 साल के स्टूडेंट ने किया दुष्कर्म; वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 12 लाख रुपए

              BILASPUR: बिलासपुर में स्कूली छात्रा के साथ 17 साल के लड़के ने रेप करके ​न्यूड वीडियो बनाया। और फिर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा ने उससे दूरी बनाई, तब लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रूपए की डिमांड की। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

              जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली कॉलेज छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान करीब ढाई साल पहले क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के से उसकी जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई, और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया।

              युवक की हरकतों से परेशान होकर परिजन को बताई आपबीती।

              युवक की हरकतों से परेशान होकर परिजन को बताई आपबीती।

              बुआ के घर आई, तब बिलासपुर आकर किया रेप
              छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर 2020 को वह छुट्‌टी मनाने के लिए अपनी बुआ के घर आई थी। उसी समय लड़का भी बिलासपुर आ गया। फिर उसे घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर चांटीडीह स्थिति निखिलेश्वर कॉलोनी ले गया। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए लड़की से रेप किया। लड़के ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

              लगतार कर रहा था ब्लैकमेल

              लगतार कर रहा था ब्लैकमेल

              कॉलेज पहुंची, तब भी नहीं छोड़ा पीछा
              छात्रा अब बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती है। इस बीच उसने युवक से पीछा छुड़ाने के लिए उससे बातचीत बंद कर दी। तो आरोपी ने दो साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।

              सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके बाल न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा टीआई फैजूल शाह ने बताया कि आरोपी ने जब रेप किया और वीडियो बनाया, तब वह नाबालिग था। लिहाजा, उसे बाल न्यायालय भेजा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व रेडियो दिवस 2026

                              भरोसे की तरंगों पर जनसंवाद का सशक्त सेतुपरंपरा से...

                              रायपुर : धान के बदले धनिया की खेती की ओर किसानों का रुझान

                              उद्यानिकी विभाग दे रहा प्रोत्साहनरायपुर (BCC NEWS 24): फसल...

                              BIG NEWS: बांग्लादेश में देशी बम बनाने के दौरान धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

                              ढाका: बांग्लादेश के चापाइनवाबगंज जिले में शनिवार सुबह करीब...

                              Related Articles

                              Popular Categories