नाबालिग से दोस्ती, प्यार और फिर रेप… भगाकर ले गया था अपने साथ, फिर किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

              आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

              कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने नाबालिग का रेप किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले नाबालिग से दोस्ती की, उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर मौके का फायदा उठाकर घर से भगा कर ले गया। फिर उसके साथ दरिंदगी की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, जिले के उड़ीदगांव के रहने वाले मिथुन सोरी (25) ने इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग से किसी माध्यम से दोस्ती की। दोनों के बच बातचीत भी होती थी। फिर युवक ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया। जिसके बाद उसपर जबरदस्ती दबाव बनाकर उसे घर से भगाकर अपने साथ लेकर चला गया। फिर एक घर में उसके साथ दरिंदगी की।

              किसी तरह नाबालिग भागकर अपने घर पहुंची। दुष्कर्म की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर परिजनों ने इस मामले की शिकायत माकड़ी थाना में दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने एक टीम बनाई। टीम को युवक के गांव भेजा गया। पुलिस ने शनिवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

              2 दिन पहले भी आया था मामला

              2 दिन पहले भी कोंडागांव जिले में इसी तरह का एक मामला सामने आया था। एक युवक ने इसी तरह पहले नाबालिग से दोस्ती की, फिर उसे प्यार के जाल में फंसाया। जिसके बाद नाबालिग का बलात्कार किया था। शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी और अपने साथ भगाकर ले गया था। लेकिन, बीच रास्ते में ही छोड़कर खुद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को ओडिशा से गिरफ्तार किया था। मामला जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र का था।


                              Hot this week

                              KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

                              स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त...

                              Related Articles

                              Popular Categories