सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत… दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी ड्राइवर दोनों को टक्कर मारकर हुआ फरार

              कवर्धा: जिले में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम सोनपुर निवासी प्रकाश तिवारी और मोनू यादव सोमवार को किसी काम से कवर्धा आए हुए थे। वहां काम खत्म हो जाने के बाद वे अपनी बाइक से वापस सोनपुर गांव लौट रहे थे। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर गांव के पास उनकी बाइक पहुंची ही थी कि अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर होने से दोनों बाइक से नीचे जा गिरे। हादसा सोमवार रात साढ़े 11 बजे के करीब हुआ।

              सड़क हादसे में युवक प्रकाश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।

              सड़क हादसे में युवक प्रकाश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।

              युवक प्रकाश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मोनू यादव को अस्पताल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृत युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

              हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

              हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

              पुलिस ने बताया कि बाइक क्रमांक CG 09 JH 5372 पर दोनों युवक सवार थे। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

                              विधायक सुश्री उसेण्डी ने 13 करोड़ रूपए की लागत...

                              रायपुर : बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान

                              स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं...

                              Related Articles

                              Popular Categories