दंतैल हाथी ने बुजुर्ग महिला की ली जान… सूंड से उठाकर पटका, फिर कुचल दिया; वन विभाग ने आधा दर्जन गांवों में किया अलर्ट जारी

              बालोद: जिले के ग्राम कुंज कन्हार में मंगलवार सुबह दंतैल हाथी ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे बुजुर्ग महिला गीताबाई (60 वर्ष) की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, गीताबाई मंगलवार सुबह 5 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वहीं उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। जब तक वो भाग पाती, तब तक हाथी ने उसे पटक कर कुचल दिया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वन विभाग और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

              घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़।

              घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़।

              डौंडी वन विभाग ने दंतैल हाथी के क्षेत्र में होने की सूचना पहले ही दे दी थी। वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल में जाने की मनाही भी की है। लगातार मुनादी कर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है, इसके बावजूद कई लोग विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज कर रहे हैं और वन्यप्राणियों के हमले में अपनी जान गंवा रहे हैं। आसपास के लगभग आधा दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। टीम लगातार गश्त कर रही है। आपको बता दें कि उरझे, कुन्जकन्हार, लैनकसा, दिघवाडी, पुतरवाही, भर्रीटोला गांवों में मुनादी करवाई गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पंडरवाही में बहने लगी विकास की धारा

                              जल जीवन मिशन ने घर-घर पहुंचा नल से जलरायपुर...

                              रायपुर : एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त

                              मुरूम के अवैध उत्खनन मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories