Sunday, February 15, 2026

              बिलासपुर में गैंगवार, युवक का मर्डर… 8-10 लड़कों ने दिनदहाड़े लाठी-डंडे और चाकू से किया हमला, घायल युवक की अस्पताल में मौत

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर से दिनदहाड़े गैंगवार हो गया। मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश का बदला ने लेने के 8-10 लड़कों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे खून से लथपथ होकर युवक बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

              टीआई पौरुष पुर्रे ने बताया कि चुचुहियापारा के गणेश नगर निवासी मोनू उर्फ पवन सोनी पिता सुरेश सोनी (26) मंगलवार की शाम अपने घर से बाहर घूमने निकला था। शाम करीब 6.30 बजे वह गणेश चौक में खड़ा था। उसी समय मोहल्ले के 8-10 लड़के आए और गाली देते हुए अचानक मोनू को घेर लिया। फिर लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने उसे चाकू भी घोंप दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया।

              परिजन के साथ मोहल्ले के युवकों ने पहुंचाया अस्पताल।

              परिजन के साथ मोहल्ले के युवकों ने पहुंचाया अस्पताल।

              अस्पताल में तोड़ दिया दम
              इस हमले के बाद बदमाश लड़के उसे छोड़कर भाग निकले। वहीं, मोनू खून से लथपथ घायल होकर पड़ा रहा। लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची, इससे पहले ही युवक को परिजन अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।

              TI बोले-हमलावरों की तलाश जारी
              TI पौरूष पुर्रे ने बताया कि हमले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ हमलावर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। गैंगवार की स्पष्ट वजह साफ नहीं हो पाई है। मरने वाला युवक एक माह पहले ही जेल से छूटा था। पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              Related Articles

                              Popular Categories