Friday, February 27, 2026

              पहले दोस्ती, प्यार फिर रेप… नाबालिग को घर ले जाकर किया दुष्कर्म, 4 महीने की गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता, आरोपी गिरफ्तार

              कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर उसका रेप किया है। लड़की जब 4 महीने की गर्भवती हुई तो इस मामले के बारे में परिजनों को पता चला। जिसके बाद थाने में शिकायत की। अब पुलिस ने आरोपी युवक को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, जिले के बालोंडा के रहने वाले युवक लोचन कश्यप (21) की एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती हुई। दोनों कई महीनों से संपर्क में थे। दोस्ती प्यार में बदली। जिसके बाद कुछ महीने पहले युवक नाबालिग को अपने घर लेकर गया। जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद फिर से उसका रेप किया। हालांकि, इस बात की खबर पहले परिजनों को नहीं थी।

              अब कुछ दिन पहले अचानक युवती की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। जांच में पता चला कि वह 4 माह की गर्भवती है। जिसके बाद जब परिजनों ने उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई। परिवार वाले थाना पहुंचे और मामले के संबंध में FIR दर्ज करवाए। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जवानों को युवक के घर भेजा गया, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।

              वह ओडिशा के नवरंगपुर में अपने किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जवानों की एक टीम को नवरंगपुर भेजा। वहां से आरोपी युवक को पकड़कर फरसगांव लाया गया। जिसे 18 मई को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है।

              एक दिन पहले हुआ था गैंगरेप

              एक दिन पहले बस्तर जिले के एक गांव की रहने वाली युवती का उसके पहचान के ही दो लड़कों ने मिलकर रेप कर दिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों ने पहले युवती को शराब पिलाई। फिर मुंह बांध कर जंगल लेकर गए। एक पेड़ के नीचे फिर से शराब पिलाई। जब युवती बेहोशी की हालत में हुई तो उसके साथ दुष्कर्म कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है।


                              Hot this week

                              रायपुर : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

                              जैविक खेती पर जोररायपुर (BCC NEWS 24): सूरजपुर जिला...

                              रायपुर : पक्का घर का सपना हुआ पूरा- जीतन राम

                              मेहनतकश परिवार को मिला सुरक्षित आवासरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories