KORBA: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात….

        • चिर्रा के रीपा का अवलोकन कर स्व सहायता समूह की महिलाओं से करेंगे चर्चा
        • चिर्रा में क्षेत्रवासियों को देंगे अनेक विकास कार्याे की सौगात
        • ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं की जानेंगे जमीनी हकीकत
        • कुदमुरा में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे भेंट मुलाकात

        कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्वान्ह लगभग 11 बजे राजधानी के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 12 बजे ग्राम चिर्रा के रीपा का अवलोकन कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर अनेक विकास कार्याे का लोकार्पण, भूमिपूजन व शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगात देंगे। साथ ही आमजनों से भेंट मुलाकात कर शासकीय योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।
        मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2ः35 बजे चिर्रा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम कुदमुरा के लिए रवाना होंगे। 2ः50 बजे कुदमुरा में ठाकुरदेव स्थल पर पूजन कर मुख्यमंत्री वन विभाग के विश्राम गृह में विभिन्न सामजिक प्रमुखों व संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट मुलाकात करेंगे। 4ः20 बजे मुख्यमंत्री कुदमुरा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राउण्ड रायपुर के लिए रवाना होंगे।



                Hot this week

                रायपुर : खिलाड़ी तनावमुक्त और अनुशासित होकर खेल भावना के साथ मैदान में उतरे – मंत्री टंक राम वर्मा

                बलौदाबाजार में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग...

                रायपुर : बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

                जगदलपुर और दंतेवाड़ा में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं...

                Related Articles

                Popular Categories