Tuesday, February 17, 2026

              महिला डेढ़ साल की बेटी को लेकर कुएं में कूदी…. मां-बेटी की डूबकर मौत, पति पर परेशान और मारपीट करने का आरोप

              जशपुर: जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने डेढ़ साल की बच्ची के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने आंचल में बच्ची को बांधा और कुएं में छलांग लगा दी। मां और बच्ची दोनों की मौत डूबकर हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

              जानकारी के मुताबिक, सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम बलादरपाठ में 22 वर्षीय सोनी यादव ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ लगभग 55 से 60 फीट गहरे कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मृतका सोनी यादव ग्राम पंचायत करडीह के आश्रित ग्राम बलादर पाठ की रहने वाली थी। जिस वक्त उसने आत्महत्या की, उस समय घर के सभी सदस्य काम पर बाहर गए हुए थे। घर वालों के बाहर जाते ही महिला ने घर के पास कुएं में डेढ़ साल की बच्ची के साथ कूदकर जान दे दी।

              जब घरवाले वापस घर लौटे, तो महिला और बच्ची लापता थी। उन्होंने उसे गांव में ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली। घटना की जानकारी एक दिन बाद लोगों को तब लगी, जब महिला ओर बच्चे का शव कुएं के पानी के ऊपर आ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल सन्ना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

              इसी कुएं में महिला ने डेढ़ साल की बेटी के साथ कर ली आत्महत्या।

              इसी कुएं में महिला ने डेढ़ साल की बेटी के साथ कर ली आत्महत्या।

              सन्ना पुलिस ने बताया कि महिला के पति और परिवार से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इधर मृतका के मायके वालों ने दामाद पर बेटी को परेशान और मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रांची में महिला का इलाज चल रहा था। पति महिला के इलाज में पैसा अधिक खर्च होने की बात को लेकर हमेशा लड़ाई करता रहता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। इससे सोनी परेशान हो चुकी थी।

              कुछ दिन पहले ही मृतका ने फोन कर उसे खाना नहीं देने की बात बताई थी। वहीं डेढ़ साल की बच्ची भी भूखी रहने के कारण रोती रहती थी। वो पड़ोसियों से खाना मांगकर बच्ची को खिलाती थी। इन सबसे वो बहुत तनाव में थी और उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              रायपुर : भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

                              4 हजार से अधिक व्यक्तियों को मिला पुनर्वास लाभरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories