कोरबा: लात-घूंसों से पीट-पीटकर युवक की हत्या…. हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने गया था, वहीं हुई वारदात; इलाज के दौरान मौत

        KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। वो हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहीं पर उसे कुछ लोगों ने पीट दिया था। जिसके चलते उसकी हालत गंभीर थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है।

        पाली पडनिया निवासी आशीष यादव(32) 20 मई को अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने सोनपुरी गांव गया था। यहां वो कार्यक्रम में शामिल हुआ। मगर कुछ देर के लिए बाहर गया था। तभी घर के पास उसे किसी ने जमकर पीट दिया। कुछ देर बाद वो बेहोश हालत में परिजनों को मिला था।

        सर्वमंगला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

        सर्वमंगला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

        इसके बाद परिजन उसे अपने गांव लेकर आए थे। यहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर के कई हिस्सों में काफी चोटें आई थीं। यहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

        ड्राइवर था युवक

        बताया गया है कि आशीष मानिकपुर खदान में ड्राइवर का काम करता था। उसके 2 बच्चे भी थे। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या आशीष से किसी का कोई पुराना विवाद था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।



                Hot this week

                KORBA : सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 133 आवेदन, 70 का हुआ निराकरण

                ग्रामीणों को किसान किताब, अधिकार अभिलेख, आयुष्मान कार्ड सहित...

                Related Articles

                Popular Categories