मासूम के साथ किया अननेचुरल सेक्स… युवक ने पड़ोस के बच्चे को बनाया हवस का शिकार, फिर दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

          आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। - Dainik Bhaskar

          आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

          दंतेवाड़ा: छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक युवक को पड़ोस में रहने वाले नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दुष्कर्म के कुछ घंटे बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसने अपनी मां को सारी बात बता दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

          बचेली वार्ड नंबर 1 के रहने वाले युवक पदम कश्यप (25) ने पड़ोस के बच्चे को अपने घर बुलाया। फिर उसे एक कमरे में लेकर गया। जिसके बाद दरवाजा बंद कर उसे जबरदस्ती खाट पर लेटाया। धमकी देकर डराया। फिर उससे अप्राकृतिक कृत्य कर दिया। जिसके बाद उसे चार पैकेट चिप्स दिलाया और 20 रुपए दिए। साथ ही इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस वारदात के वक्त पदम के घर में कोई नहीं था।

          गिरफ्तार आरोपी पदम कश्यप।

          गिरफ्तार आरोपी पदम कश्यप।

          वहीं नाबालिग जब घर पहुंचा तो बहुत डरा हुआ था। कुछ देर के बाद उसे उल्टियां होनी शुरू हुई। जिसके बाद उसकी मां ने जब उससे पूछा तो बच्चे ने घटना के बारे में बताया। फिर महिला ने पदम के घर पहुंच उससे इसके बारे में पूछी। दोनों के बीच बहस भी हुई। जिसके बाद महिला ने इस संबंध में अपने पति को जानकारी दी हालांकि वो घर पर नहीं था, जिसके बाद महिला फौरन थाना गई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

          मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर गई। हालांकि, तब तक वह फरार हो चुका था। घर पर पदम नहीं मिला। जिसे आस-पास के क्षेत्र में भी ढूंढा गया। फिर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पदम भांसी इलाके में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस जवान भांसी गए और 27 मई को उसे पकड़ कर पुलिस थाना लाया गया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इधर बच्चे का भी मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है।



                    Hot this week

                    रायपुर : दूरस्थ डाहीबहरा की उर्मिला बैगा के सपनों को मिली नई उड़ान

                    सामूहिक प्रयास से पीएम विद्यालय में कक्षा 11वीं में...

                    रायपुर : आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

                    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आईसीएआर-आईआईएचआर बेंगलुरु का किया...

                    रायपुर : सिंदूर पार्क के विकास को मिलेगा नया स्वरूप

                    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के...

                    Related Articles

                    Popular Categories