कोरबा: फैक्ट्री में बॉयलर फटा, फिर लगी आग…. धमाके की आवाज सुनकर दहशत में आए लोग, 5 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

            KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा की एक फैक्ट्री में अचानक से बॉयलर फट गया। जिसके बाद भीषण आग लग गई। राहत की बात ये रही कि घटना के वक्त आस-पास कोई कर्मचारी नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

            धुएं का गुबार दूर तक देखने को मिला।

            धुएं का गुबार दूर तक देखने को मिला।

            वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहशत में आ गए। इसके अलावा धुएं का गुबार इतना जबरदस्त था कि 5 किलोमीटर दूर तक लोगों ने देखा। हादसे के 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

            इंडस्ट्रियल एरिया में वेस्टर्न इलेक्ट्रोड्स कंपनी है। यहां कार्बन पेस्ट निर्माण का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 7 बजे के आस-पास हुआ है। उस वक्त फैक्ट्री में कोई नहीं था। बाहर केवल गार्ड ड्यूटी में तैनात थे।

            दमकल की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।

            दमकल की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।

            अचानक से हुए इस हादसे के बाद गार्ड ने और आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद करीब 8.30 बजे आग पर काबू पाया जा सका है। आग बुझाने 3 दमकल की वाहनों का इस्तेमाल किया गया था।

            दमकल कर्मियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

            दमकल कर्मियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

            घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मगर पुलिस ने किसी तरह से उन्हें मौके से भगा दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि बॉयलर में लोड ज्यादा था। जिसके चलते ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल बॉयलर फटने के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे में अंदर रखा सामान भी जलकर राख हो गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                          Related Articles

                          Popular Categories