जल संसाधन विभाग के प्रभारी एसडीओ धीवर निलंबित….

              रायपुर: जल संसाधन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कांकेर जिले के कापसी उपसंभाग में पदस्थ प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी आर.एल. धीवर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण, तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय अधीक्षण अभियंता इन्द्रावती परियोजना मंडल, जगदलपुर में संबंद्ध किया गया है। गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग के कांकेर संभाग अंतर्गत परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर से स्केल वॉय के बीच 21 मई 2023 से लगातार चार दिनों तक 4 हजार 104 क्यूबिक मीटर पानी अनाधिकृत रूप से बहा दिया गया था। निलंबन आदेश में जल संसधान विभाग के उप संभाग कापसी के अनुविभागीय अधिकारी आर.एल. धीवर के द्वारा उक्त मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने तथा जलाशयों के नियमित पर्यवेक्षण न करने को पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही माना गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

                              वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

                              जांजगीर-चांपा जिले के 1.20 लाख से अधिक किसानों के...

                              रायपुर : तालाब बना तरक्की का आधार, मिला आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार

                              वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन कर 4,100 किलो मछली...

                              रायपुर : योग मानव जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी रखने की उत्कृष्ट क्रिया – अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा

                              अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा अंतर्रार्ष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories