कोरबा: ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत…. 2 युवक घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में हादसा

              कोरबा: जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग घायल हैं। ये सभी शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। मगर रास्ते में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हुई है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम नगोई बछेरा निवासी नीतीश मरावी(19) अपने 2 साथी के साथ बुधवार शाम को शादी में शामिल होने बाइक से जा रहा था। तीनों अभी कटघोरा इलाके के ग्राम तुमान के पास पहुंचे थे। तभी यह हादसा हो गया है।

              बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने इन्हें टक्कर मार दी। जिससे ये तीनों घायल हुए थे। इसके बाद बुधवार रात को ही आस-पास के लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान नीतीश मरावी की मौत हो गई है।

              वहीं 2 अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। उधर, मौत की सूचना मिलने पर परिजन रोने लगे। नीतीश अपने माता-पिता का छोटा बेटा था। वो 12वीं का छात्र था।


                              Hot this week

                              रायपुर : संवेदनशील शासन की मिसाल

                              ’सुशासन तिहार ने लौटाया लोकेश्वरी की आंखों का उजाला’’पिपरछेड़ी...

                              रायपुर : अवैध रेत परिवहन के मामलेे में 4 वाहन जब्त

                              1.22 लाख रुपए जुर्माना प्रस्तावितरायपुर (BCC NEWS 24): अवैध...

                              रायपुर : खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई : प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला सहकारी...

                              रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन

                              विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएंरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories