कोरबा: जंगल में मिली युवक की लाश…. मृतक की शिनाख्त की कोशिश जारी, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, सिर पर चोट के निशान

              कोरबा: जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित केवटा डबरी के जंगल में एक युवक की लाश शनिवार को मिली है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने विभिन्न थानों में शव की तस्वीर भिजवा दी है, साथ ही युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह कुछ लोग ग्राम गोढ़ी स्थित केवटा डबरी के जंगल से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने युवक की लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, इसे देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वॉड गांव से होते हुए जंगल की ओर जाकर रुक गया।

              डॉग स्क्वॉड की भी जांच में मदद ली जा रही है।

              डॉग स्क्वॉड की भी जांच में मदद ली जा रही है।

              पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने कहा कि मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोटवार के माध्यम से आसपास के गांवों में भी मुनादी कराई जा रही है। मृतक की पहचान के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिहान ने बदली मीरा सिंह की तकदीर, बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन...

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट

                              छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चारायपुर (BCC...

                              रायपुर : नैनो डीएपी में बढ़ा विश्वास, घटी लागत और बढ़ी उम्मीद : किसान इंद्रभान सिंह कंवर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले ग्राम मैनपुर के...

                              रायपुर : सुशासन से सशक्त और समृद्ध हो रहे किसान

                              समय पर खाद-बीज और कृषि आदानों की उपलब्धता से...

                              Related Articles

                              Popular Categories