हुक्के का कश लगाते कॉन्स्टेबल का VIDEO…. नशे के खिलाफ चल रहा निजात अभियान, दूसरी ओर पुलिसकर्मी उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

              BILASPUR: बिलासपुर में SP संतोष सिंह नशे के खिलाफ निजात अभियान चला रहे हैं और नशा नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ एंटी सायबर एंड क्राइम यूनिट (ACCU) के आरक्षक का हुक्का पीने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरक्षक कश खींचते हुए धुआं उड़ाते नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।

              SP संतोष सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में नशे के खिलाफ ऑपरेशन निजात शुरू किया है। इसके तहत शराब, गांजा के साथ ही नशे के सामानों की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी थानों में नशे का सामान बेचने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर टीम का आरक्षक बेधड़क धुआं उड़ा रहा है। कॉन्स्टेबल के हुक्का पीने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसके साथी आरक्षकों की आवाज भी सुनाई दे रही है।

              हुक्का पीते मोबाइल से सेल्फी लेते आरक्षक।

              हुक्का पीते मोबाइल से सेल्फी लेते आरक्षक।

              नशे से निजात दिलाने लोगों को कर रहे जागरूक
              एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर सभी थानों में नशा मुक्ति के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को नशे से दूर रहने और नशे के आदी लोगों के लिए शिविर लगाकर नशे से छुटकारा पाने के तरीके भी बताए जा रहे हैं।

              छत्तीसगढ़ में हुक्का बार पर है प्रतिबंध

              युवाओं को नशे की लत से छुड़वाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया था। प्रदेश में हुक्का बार का संचालन अवैध घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हुक्का बार संचालन की रोकथाम के लिए अधिनियम में संशोधन करते हुए कठोर प्रावधान किए थे और ये संशोधित अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू है। इसमें जेल और जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

              राज्य के अलग-अलग भोजनालय, होटल, रेस्टॉरेन्ट सहित अन्य जगहों पर संचालित हुक्का बारों में फ्लेवरयुक्त सामग्री के अलावा तम्बाकू और अन्य मादक द्रव्यों का उपयोग किया जा रहा था। इसको लेकर सरकार का दावा है कि हुक्का बार से युवा पीढ़ी सहित आमजन प्रभावित होकर अपने स्वास्थ्य का नुकसान कर रही थी। इसलिए इन हुक्का बारों पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक हो रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हुक्का बार के अवैध गतिविधि पर संज्ञान लेते हुए हुक्का बारों पर कठोर कार्रवाई करने और सभी हुक्का बारों को बंद करने का निर्देश दिया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बातें

                              विनियामक आयोग ने जारी की गाइडलाइन​रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मनरेगा कर्मचारियों के हित में सरकार की संवेदनशील पहल

                              दिवंगत सहायक प्रोग्रामर के परिवार को 38 लाख रुपए...

                              रायपुर : पिंक ऑटो योजना का विस्तार : 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब...

                              Related Articles

                              Popular Categories