Sunday, March 1, 2026

              जांजगीर-चांपा: बाइक सवार मां-बेटे को यात्री बस ने मारी टक्कर…. हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा मामूली रूप से घायल, आरोपी ड्राइवर फरार

              जांजगीर-चांपा: जिले के NH- 49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास यात्री बस ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, वहीं बेटा घायल हो गया। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है।

              थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि युवक नरेश राठौर (35 वर्ष) शुक्रवार को अपनी मां धनुषी बाई (60 वर्ष) को लेकर सारागांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। यहां से वो अपने घर ग्राम अफरीद लौट रहा था। इसी दौरान बिलासपुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास यात्री बस ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी।

              यात्री बस ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की हादसे में मौत।

              यात्री बस ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की हादसे में मौत।

              हादसे में मां धनुषी बाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे को हल्की चोट आई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृत बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

              बस छोड़कर ड्राइवर हुआ फरार।

              बस छोड़कर ड्राइवर हुआ फरार।

              सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि घटना के बाद आरोपी बस चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। बस को जब्त कर लिया गया है, वहीं आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।बस चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

              सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला धनुषी बाई की मौत।

              सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला धनुषी बाई की मौत।

              इधर हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस-प्रशासन ने ग्रामीणों तो समझाया, साथ ही मृत महिला के परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि सौंपी, तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।


                              Hot this week

                              KORBA : होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील

                              शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग-गुलाल डालने, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल...

                              बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी…

                              बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त...

                              Related Articles

                              Popular Categories