Tuesday, February 17, 2026

              सूने मकान से 5 लाख की चोरी… 70 हजार नगद और सोने-चांदी के गहने पार, बेटी को भिलाई छोड़ने गया था परिवार

              कांकेर: जिले में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए 5 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित बरदेभाटा निवासी हरिश्चंद दुबे ने बताया कि वो और उनकी पत्नी बेटी को छोड़ने के लिए भिलाई गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

              थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि बरदेभाटा के रहने वाले हरिश्चंद दुबे की बेटी रूंगटा कॉलेज भिलाई में पढ़ती है। दोनों पति-पत्नी बेटी को छोड़ने के लिए भिलाई गए हुए थे। वहीं पीड़ित ने बताया कि बेटी को छोड़ने के बाद वे रायपुर आए। यहां रविवार को उन्हें घर का ताला टूटने की जानकारी मिली। उनके घर में काम करने वाली मेड जब रविवार को आई, तब उसने घर का ताला टूटा हुआ देखा और मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।

              हरिश्चंद दुबे ने बताया कि जानकारी मिलते ही वे तुरंत कांकेर अपने घर के लिए रवाना हुए। यहां आकर उन्होंने देखा कि सभी कमरे को चोरों ने खंगाल डाला है। पूरा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारिया खुली हुई पड़ी हैं।

              सोने-चांदी के गहने और नगद मिलाकर लगभग 5 लाख रुपए की चोरी।

              सोने-चांदी के गहने और नगद मिलाकर लगभग 5 लाख रुपए की चोरी।

              सोने-चांदी के गहने और नगद चोरी

              पीड़ित ने बताया कि 70 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के गहने मिलाकर लगभग 5 लाख रुपए की चोरी हुई है। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम ने घटनास्थल की जांच की। डॉग स्क्वॉड घर के अंदर रखे समानों को सूंघ कर अघन नगर की सड़क तक जा रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले स्थानीय निगरानीशुदा बदमाश हो सकते हैं।

              फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुखबिरों को एक्टिव किया गया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

              लगातार चोरी की घटनाएं बनीं पुलिस के लिए चुनौती

              चोरी के आंकड़ों पर नजर डालें, तो वर्ष 2021 में 65 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 15 मामलों का निराकरण किया गया है। चोरी की 65.57 प्रतिशत राशि आरोपियों से बरामद किया गया। वर्ष 2022 में 64 केस दर्ज किए गए, जिसकी 59.07 प्रतिशत राशि आरोपियों से बरामद किया गया है। 2023 में जनवरी माह में ही चोरी के 7 मामले दर्ज किए गए।


                              Hot this week

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              रायपुर : मानिकपुर और अमेरी जलाशय के कार्यों के लिए 6.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories