सूरजपुर: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों को तीन दिवस की अंतिम चेतावनी…

              सूरजपुर: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सेवायुक्तों द्वारा 01 जून 2023 से आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने बावत जिला सूरजपुर के विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर अन्तर्गत लैम्प्स संस्थाओं के अध्यक्ष, प्राधिकृत अधिकारियों का संयुक्त बैठक प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह , उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री नरेश राजवाडे जी, मण्डी उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिंह  की उपस्थिति में 15 जून 2023 को बैठक रखी गई। बैठक में खरीफ सीजन 2023 के दौरान किसानों को खाद, बीज, ऋण वितरण, वर्मी कम्पोस्ट वितरण एवं नवीन के.सी.सी. जारी करने में कोई परेशानी न हो। इस पर विस्तृत चर्चा की गई तथा वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। गहन चिंतन के पश्चात सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया, कि हड़ताल में गये सभी सेवायुक्तों को तत्काल हस्ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने हेतु नोटिस दिया जाए तथा जो कर्मचारी नोटिस के उपरान्त भी तीन दिवस के अंदर कार्य पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही किया जाकर कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद, बीज, वर्मी कम्पोस्ट, ऋण वितरण एवं नवीन के.सी.सी. वितरण किये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था अन्तर्गत कर्मचारी की व्यवस्था किया जाकर पी.डी.एस. के राशन वितरण किये जाने का निर्णय लिया गया।

              बैठक में विकासखण्ड सूरजपुर के सोसायटी अध्यक्ष बसदेई राजबहादूर आ. शंखलाल, सूरजपुर शेषमनी सिंह आ. कन्हईराम, रामनगर संतोष आ. शुक्ला सिंह, कन्दरई भानूप्रताप सिंह आ. षिवभजन, पोड़ी जागर सिंह, विकासखण्ड रामानुजनगर से देवनगर सोसायटी अध्यक्ष हरदयाल सिंह आ.राम जी, परशुरामपुर जुगुम सिंह आ. हुकुम सिंह, विकासखण्ड प्रेमनगर सोसायटी अध्यक्ष कंचनपुर चन्द्रकेष्वर सिंह आ.रामचन्द्र, बकिरता गनपतिरया आ. जगन सिंह, उमेष्वरपुर रैमुनिया आ. मंगल साय सहित जिले भर के सोसायटी की अध्यक्ष उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त

                              रायगढ़ जिले में खनिज विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories