रायगढ़: सोलर लाइट से रोशन होंगे छात्रावास….

            • सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से दूर दराज के 16 गल्र्स हॉस्टल में लगे सोलर पैनल
            • कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की महत्वपूर्ण पहल, 2 हजार बच्चों को मिलेगा लाभ
            • सीएसआर के तहत आईसीआईआई बैंक का रहा सहयोग
            • छात्रावासों में सुविधाएं बढ़ाने लगातार हो रहे प्रयास

            रायगढ़: कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के विशेष पहल से जिले में दूर दराज के 16 बालिका छात्रावास और 2 बालक छात्रावास सहित 18 छात्रावासों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। जिससे बिजली आपूर्ति के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इससे नियमित विद्युत सप्लाई बाधित होने पर भी सोलर पैनल से छात्रावास में बिजली सप्लाई हो सकेगी। बच्चों के सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण पहल है। जिन छात्रावासों में सोलर पैनल लगाए गए हैं वे मुख्यत: दूर दराज के इलाकों में स्थित हैं। जिसमें कि कन्या छात्रावासों के साथ विशेष पिछडी जनजाति बिरहोर के लिए निर्मित छात्रावास भी शामिल है। सोलर लाइट का लाभ इन छात्रावासों में रहने वाले 2 हजार से अधिक बच्चों को मिलेगा। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर सोलर पैनल लगाने का काम सीएसआर के तहत आईसीआईसीआई बैंक द्वारा किया गया है।

            सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से दूर दराज के 16 गल्र्स हॉस्टल में लगे सोलर पैनल

            छात्रावासों का व्यवस्थित संचालन कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा विभागीय बैठकों के दौरान छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर वे लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वे फील्ड विजिट के दौरान भी छात्रावासों में बच्चों से मुलाकात कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेते हैं। जहां कमी दिखती है उसके सुधार के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करते हैं। उनके निर्देश के बाद बालिका छात्रावासों में निरीक्षण के लिए महिला अफसरों को नोडल के रूप में तैनात किया गया है। बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दे रखी है। ताकि बच्चों को अच्छा सुविधाजनक माहौल मिल सके।

            इन छात्रावासों में लगाए गए हैं सोलर पैनल
            विकासखण्ड खरसिया अंतर्गत आदिवासी कन्या आश्रम तेन्दुमूड़ी, आदिवासी कन्या आश्रम हालाहुली एवं आदिवासी कन्या आश्रम बड़े डूमरपाली, कन्या क्रीड़ा परिसर धरमजयगढ़, आदिवासी कन्या आश्रम पखनाकोट, आदिवासी कन्या आश्रम पुरूंगा, प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास पाराघाटी एवं पो.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास महाराजगंज, विकासखण्ड घरघोड़ा अंतर्गत कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर, आदिवासी कन्या आश्रम कया एवं आदिवासी कन्या आश्रम नवापारा टेण्डा, लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, हीरापुर (धरमजयगढ़ में संचालित), आदिवासी कन्या आश्रम कुर्रा, विकासखण्ड तमनार अंतर्गत आदिवासी कन्या आश्रम सराईपाली एवं प्री.मै.आदिवासी कन्या छात्रावास गोढ़ी, विकासखण्ड धरमजयगढ़ अंतर्गत संयुक्त बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी, धरमजयगढ़, बिरहोर बालक आश्रम धरमजयगढ़, बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार में सोलर पैनल इंस्टाल किए गये है।


                          Hot this week

                          रायपुर : दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान

                          मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रवासी छत्तीसगढि़या गणेश कुमार...

                          Related Articles

                          Popular Categories