उत्तर बस्तर कांकेर: भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने किया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के एफएलसी का निरीक्षण…

            उत्तर बस्तर कांकेर: भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव एस.बी. जोशी एवं सचिव सुजीत कुमार मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ के उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने आज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों-बीयू. सीयू. वीवीपैट के प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सुनील कुमार गोस्वामी एवं भारतीय जनता पार्टी से राजेन्द्र गौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मार्बल एवं वीरेंद्र जायसवाल सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 27 जून 2023 तक पूर्ण किया जाना है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories