रायपुर: मतदान से 48 घण्टे पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक रहेगा शुष्क दिवस…

              • सामान्य/सार्वजनिक अवकाश घोषित
              • त्रिस्तरीय पंचायतों में 27 जून को होगा चुनाव/मतगणना

              रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के 198 सीटों जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के लिए, आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनजर राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर 27 जून मतगणना समाप्ति तक शुष्क अवधि/दिवस घोषित किया है। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतगणना, मतदान के दिन ही मतदान केंद्रों में की जाएगी। अतः मतगणना समाप्ति तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क दिवस रहेगा। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के तहत् आगामी 27 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा भी की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने की मुलाकात

                              चित्रकोट में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर जोररायपुर (BCC...

                              रायपुर : खरीफ सीजन 2026 : सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की समीक्षा

                              8800 करोड़ के कृषि ऋण का लक्ष्यसमितियों में खाद-बीज...

                              रायपुर : पेयजल संकट के निवारण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

                              सभी निकायों को हैंडपंपों, बोरवेल एवं अन्य जलप्रदाय प्रणालियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories