KORBA: राहुल गांधी के जन्मदिवस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर कोरबा विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय यात्रा कार्यक्रम…

        कोरबा (BCC NEWS 24): युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, प्रियंका सरकार, इकबाल गढ़ेवाल, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, कोरबा जिला प्रभारी आकाश मिश्रा के निर्देश पर कोरबा युवक कांग्रेस संगठन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस अवसर पर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर कोरबा विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय यात्रा का कार्यक्रम बनाया है। कोरबा विधानसभा अध्यक्ष राकेश पंकज ने बताया कि 17 जून दिन शनिवार को बालको क्षेत्र में यात्रा निकाली गई जिसमें विवेक श्रीवास, गोपाल दास महंत, राजू बर्मन, अजीत बर्मन, कमलेश गर्ग, रूबी तिवारी, कुलदीप राठौर, रजनी भारती, संजना मसीह, निशा कंवर, अविनाश जायसवाल, आलिया कंवर, बबील मिरी, आकाश गोयल, नरेन्द्र कुमार, गौतम कुमार, सुभाष कुमार, रूपेश कुमार सहित युवक कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

        जिला उपाध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि कोरबा में जो भी विकास के कार्य हैं वे सभी कांग्रेस शासन के कार्यकाल की देन है। एनटीपीसी परियोजना, बालको, छ.ग. विद्युत मंडल, एसईसीएल की कोल खदाने, प्रिय दर्शनी इंदिरा स्टेडियम, हसदेव दर्री डेम, बांगो बांध परियोजना, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कमला नेहरू महाविद्यालय, शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, 100 बेड अस्पताल, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, आईटीआई, सभी शासकीय विद्यालय, सभी शासकीय चिकित्सालय, केन्द्रीय विद्यालय, नगर निगम ये सभी कांग्रेस शासनकाल के विकास के कार्य हैं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories