कोरबा: बेटे ने मां पर किया कुल्हाड़ी से हमला… घरेलू बात को लेकर हुआ था झगड़ा, फिर वारकर भागा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

        KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बेटे ने अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद युवक ने महिला पर हमला कर दिया और भाग गया था। मगर बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

        ग्राम बुंदेली में अचरा बाई का परिवार रहता है। रविवार शाम को अचरा बाई घर पर ही काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक से उसका बड़ा बेटा आकाश घर पर पहुंच गया। दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा होने लग गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर दिया।

        उधर, हमले के बाद महिला किसी तरह से भागी। तब जाकर उसकी जान बची। वहीं आरोपी भाग निकला था। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गांव से ही अरेस्ट कर लिया है। जबकि महिला का उपचार अस्पताल में जारी है।



                Hot this week

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                Related Articles

                Popular Categories