छत्तीसगढ़ के दहेज लोभी परिवार पर FIR… दहेज में फार्च्यूनर कार और 25 लाख रु. नहीं मिलने पर इटारसी की बेटी को कर रहें थे प्रताड़ित

              नर्मदापुरम: जिले के इटारसी की रहने वाली एक 34 साल की बेटी ने अपने दहेज लोभी ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के मनकानी परिवार के सदस्य दहेज में फार्च्यूनर कार और 25 लाख रुपए नगद नहीं देने पर बहू को प्रताड़ित व जान से मारने की धमकी दे रहे थे। महिला की शिकायत पर पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ इटारसी थाने में केस दर्ज किया गया।

              पुलिस के मुताबिक फरियादी शालिनी पति रोहित मनकानी (34) निवासी अनुपम नगर राजनांदगांव छत्तीसगढ़ है। हाल मुकाम मालवीयगंज इटारसी है। करीब 3 साल पहले फरियादी की शादी राजनांदगांव के रोहित मनकानी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उसके पति, सास, ससुर, देवर फॉर्च्यूनर कार और नगद 25 लाख रुपए मांग रहे थे। कार और रुपए नहीं मिलने पर परिवार पति, सास-ससुर और देवर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अपशब्द कहकर उसे मारते थे। महिला ने इटारसी थाने में इसकी शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति रोहित पिता ज्ञानचंद मनकानी, विशाल पिता ज्ञानचंद मनकानी, ससुर ज्ञानचंद पिता साजनदास मनकानी और सास वंदना पति ज्ञानचंद मनकानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल...

                              Related Articles

                              Popular Categories