12 लाख 65 हजार की ठगी… द ग्लोबल करेंसी कंपनी में पैसे इन्वेस्ट करने पर रकम दोगुना करने का दिया था झांसा; गुजरात से 4 आरोपी गिरफ्तार

              सरगुजा: जिले में रुपए दोगुना करने का झांसा लेकर 12 लाख 65 हजार की ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फरवरी 2023 में द ग्लोबल करेंसी नाम की कंपनी ने रुपए डबल करने का झांसा दिया था। इन चारों ने गुजरात के सूरत शहर में बैठकर ऑनलाइन धोखाधड़ी का जाल बिछाया था। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेडिया धौरपुर निवासी मुलायम सिंह यादव (24 वर्ष) के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने 20 फरवरी 2023 को कॉल किया था। फोन करने वाले ने खुद को द ग्लोबल करेंसी नाम की कंपनी का कर्मचारी बताया था। उसने कहा था कि इस कंपनी में रुपए इन्वेस्ट करने पर रकम दोगुनी हो जाती है। यह सुनकर मुलायम सिंह यादव उसके झांसे में आ गया और 20 से 25 फरवरी 2023 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 12 लाख 65 हजार 200 रुपए यूपीआई आईडी से ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

              इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट लुंड्रा थाने में दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। जांच में पता चला कि ठगी को 4 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। चारों अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सदस्य हैं, जो फर्जी कंपनी के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं।

              गुजरात के सूरत से 4 आरोपी गिरफ्तार

              साइबर सेल की मदद से तकनीकी जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुजरात के सूरत रवाना हुई। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में संदेही अर्जुन बेहरा (36 वर्ष) निवासी एकता नगर सूरत, कालू चरण आपाटा (33 वर्ष) निवासी नंदियागोडा जिला गंजाम ओडिशा, युसूफ बना गाडावाला (32 वर्ष) निवासी रांदेर अमलीपुरा जिला सूरत गुजरात और शाद आसिफ शेख (29 वर्ष) निवासी रांदेर अमलीपुरा जिला सूरत गुजरात को गिरफ्तार कर लिया।

              पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस चारों अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर सरगुजा लाई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 64 हजार रुपए नगद, 2 लैपटॉप और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ठगी को चारों ने मिलकर अंजाम दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल...

                              रायपुर : राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय

                              प्रयास विद्यालयों के विद्यार्थियों का सीजी बोर्ड परीक्षाओं में...

                              Related Articles

                              Popular Categories