कोरबा: बेकाबू ट्रेलर ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर… आरक्षक अवधेश कंवर की मौत, साथी आरक्षक गंभीर रूप से घायल, आरोपी ड्राइवर फरार

              कोरबा: जिले के तिवरता मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने 2 पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक पुलिस आरक्षक अवधेश कंवर की मौत हो गई। वहीं दूसरे आरक्षक हेम सिंह श्याम गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों पुलिसकर्मी रक्षित पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ थे। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, आरक्षक अवधेश कंवर और आरक्षक हेम सिंह श्याम रक्षित पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ हैं। अवधेश कंवर पाली नोनबिर्रा गांव के रहने वाले थे, वहीं आरक्षक हेम सिंह का गांव तालासार है। दोनों गांव आसपास हैं, इसलिए कई बार वे एक ही बाइक से आना-जाना करते थे। रोजाना की तरह गुरुवार को भी दोनों पुलिस लाइन से अपने गृह ग्राम वापस लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे, लेकिन रास्ते में तिवरता मोड़ के पास एक ट्रेलर चालक ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

              रक्षित पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ आरक्षक अवधेश कंवर की मौत।

              रक्षित पुलिस लाइन कोरबा में पदस्थ आरक्षक अवधेश कंवर की मौत।

              हादसे में आरक्षक अवधेश कंवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका आरक्षक साथी हेम सिंह श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

              तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर। एक आरक्षक की मौत, दूसरा घायल।

              तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर। एक आरक्षक की मौत, दूसरा घायल।

              घटना की सूचना लोगों ने दीपका थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मृत आरक्षक के परिजनों को 50 हजार रुपए की प्रारंभिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनता की सेवा हमारा परम धर्म – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

                              खड़ौदाकला के सुशासन तिहार में नागरिकों के बीच पहुंचे...

                              रायपुर : रेंगाकठेरा जलाशय निर्माण कार्य के लिए दी गई 2.07 करोड़ की स्वीकृति

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार द्वारा मोहला-मानपुर जिले...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव

                              पुहपुटरा क्लस्टर समाधान शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसापर्यटन...

                              Related Articles

                              Popular Categories