निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी, 13 मजदूर दबे… एक मजदूर की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल, सभी लोगों को मलबे से निकाला गया

              कांकेर: जिले के भानुप्रतापपुर में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि 12 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए भानुप्रतापपुर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। 4 मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम चबेला में राइस मिल के लिए गोदाम बनाने का काम चल रहा था। उसी दौरान एक बड़ी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे वहां काम कर रहे 13 मजदूर दब गए। वहां काम कर रहे लोगों ने आनन-फानन में मलबे में दबे हुए सभी 13 मजदूरों को बाहर निकाला।

              अचानक भरभराकर गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग।

              अचानक भरभराकर गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग।

              इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम भी पहुंची और सभी घायलों को तत्काल भानुप्रतापपुर लाया गया, यहां एक मजदूर जग्गू राम (45 वर्ष) निवासी चबेला गांव की मौत हो गई। जबकि बाकी मजदूरों का इलाज जारी है। थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर तेज वर्मा ने बताया कि 4 मजदूरों को बहुत ज्यादा चोटें आई हैं, जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

              गंभीर रूप से घायल मजदूरों को कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनका इलाज जारी है।

              गंभीर रूप से घायल मजदूरों को कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनका इलाज जारी है।

              बता दें कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए आसपास के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से एंबुलेंस बुलाए गए थे। एसडीएम प्रतीक जैन खुद घटना और इलाज की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर स्थानीय थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल...

                              Related Articles

                              Popular Categories