पुल से टकराई बाइक, टीचर की मौत… घर से दुर्ग जा रहें थे, रास्ते में किसी गाड़ी ने मारी टक्कर; मौके पर ही चली गई जान

              दुर्ग: जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पुलिया से टकराने के चलते चालक की मौके पर मौत हो गई। चालक की पहचान जितेंद्र कुमार देवांगन (32 साल) के रूप में हुई है। जितेंद्र पेशे से शिक्षक था और किसी काम से दुर्ग आ रहा था।

              जितेंद्र कुमार देवांगन शासकीय स्कूल में अध्यापक थे। वो बोरी थाना क्षेत्र के बड़े टेमरी गांव में रहता था और वहीं से स्कूल आना जाना करता था। शुक्रवार शाम को वो बाइक में गांव से दुर्ग आ रहा था। वो जैसे ही राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आते समय टोल प्लाजा से लगभग 3 किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

              टक्कर इतनी तेज थी जितेंद्र बाइक सहित उछल कर पुलिया से जा टकराया। सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। फिर परिजनों के हवाले किया गया है।

              सीसीटीवी के जरिए गाड़ी की तलाश
              पुलिस का कहना है कि जितेंद्र को पीछे से किस वाहन ने टक्कर मारा ये पता नहीं चल पाया है। पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारा है और वहां से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी चालक का पता लगा रही है। सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories