प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की गई जान… परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में की तोड़फोड़

          कांकेर: शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत करवाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, एमजी वार्ड की रहने वाली महिला नरगिस बानो (24 वर्ष) को मंगलवार की शाम 5 बजे प्रसव के लिए शहर में संचालित सिद्धान्त हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार तड़के 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी, जिस पर डॉक्टर अरविंद वनकर को अस्पताल बुलाया गया। उनके आने पर कुछ देर बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई।

          हंगामे की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची।

          हंगामे की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची।

          महिला की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। डॉक्टर के साथ भी परिजनों की झड़प हुई। मामले की सूचना तुरंत अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत करवाया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत की सही वजहों का पता चलेगा।

          परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा।

          परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा।

          परिजनों का आरोप है कि महिला को प्रसव के तुरंत बाद डॉक्टर और नर्स ने ठंडा पानी पीने के लिए दिया था, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।

          प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

          प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

          बच्चे को शिफ्ट किया गया शासकीय अस्पताल

          इधर हंगामे के बीच नवजात को शहर के अल्बेलापरा स्थित शासकीय माता शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शासकीय अस्पताल के डॉक्टर बच्चे की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। महिला की मौत के बाद परिजन निजी अस्पताल और उसके डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

          प्रशासन ने गठित की जांच टीम

          मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल जांच टीम गठित कर दी है। जिला चिकित्सा अधिकारी अविनाश खरे ने बताया कि जांच टीम कुछ देर में अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी और अगर लापरवाही साबित होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories