कोरबा: जिला पुरातत्व संग्रहालय में चोरी का मामला… नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी; प्राचीन तलवारें, 3 बंदूक और सिक्के बरामद

              कोरबा: जिले के पुरातत्व विभाग के संग्रहालय में चोरी के आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात का मुख्य आरोपी कलेश्वी उर्फ बल्ला फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, निहारिका घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में संचालित पुरातत्व विभाग के संग्रहालय में 26 जून को चोरी हो गई थी। यहां से तलवार, बंदूक के साथ ही दुर्लभ सिक्के भी चोरी हो गए थे। जिला पुरातत्व संग्रहालय की छत से आंगन में छलांग लगाकर चोर मुख्य द्वार तक पहुंचे। यहां से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कांच के शो केस में रखी गई 5 बंदूकें, 2 तलवार और सिक्के चोरी कर फरार हो गए।

              पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया।

              पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया।

              फरार होने के दौरान चोरों से 2 बंदूकें छत पर ही गिर गईं। इस घटना की जानकारी लगने पर संग्रहालय के मार्गदर्शक हरिसिंह क्षत्री ने रामपुर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि रस्सी के सहारे आरोपी छत तक पहुंचे। टूटी हुई कांच के पास खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने आशंका जताई कि कांच तोड़ते वक्त चोरों के हाथ कट गए होंगे। सिविल लाइन रामपुर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस टीम जांच कर रही थी।

              जिला पुरातत्व संग्रहालय में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार।

              जिला पुरातत्व संग्रहालय में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार।

              पुलिस को जांच के दौरान सफलता मिली और घटना के एक दिन बाद पुलिस ने चोरी में शामिल एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया, वहीं मुख्य आरोपी कलेश्वी उर्फ बल्ला फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने चोरी के पूरे माल को बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी खपराभट्टा बस्ती का रहने वाला है, जिसने अपने नाबालिग साथी की मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

              नाबालिग ने म्यूजियम में चोरी करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर प्राचीन बंदूकें, तलवार, सिक्के, तीर सहित अन्य सामानों की बरामदगी कर ली है। सिविल लाइन थाना पुलिस में पदस्थ ASI खगेश राठौर ने बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी कलेश्वर उर्फ बल्ला अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : सहायक ग्रेड-3 की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी

                              दावा-आपत्ति 04 मई से 18 मई तक आमंत्रितकोरबा (BCC...

                              रायपुर : राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय

                              प्रयास विद्यालयों के विद्यार्थियों का सीजी बोर्ड परीक्षाओं में...

                              रायपुर : पेंड्रा के मेधावी विद्यार्थियों से वीडियो कॉल पर जुड़े मंत्री राजेश अग्रवाल

                              सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएँरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories