सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर सरगुजा में जश्न… दिवाली की तरह आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई; भतीजे ने आलाकमान का जताया आभार

          सरगुजा: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर सरगुजा जिले में जश्न का माहौल है। बुधवार रात में जैसे ही यह खबर सामने आई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े की धुन पर एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाईं, साथ ही आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

          टीएस सिंहदेव के पैतृक निवास में आतिशबाजी से दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान ने सिंहदेव की मेहनत व काबिलियत को देखते हुए जो सम्मान दिया है, उसके लिए वे कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता दोगुने उत्साह के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे।

          स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर सरगुजा जिले में जश्न का माहौल।

          स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर सरगुजा जिले में जश्न का माहौल।

          स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम पद दिए जाने को लेकर उनके भतीजे व सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव काफी खुश दिखाई दिए। चुनाव से 4 महीने पूर्व चाचा को यह जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें अब तक जो भी पद दिए गए हैं, उसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। आगे भी वे पार्टी की मंशा के हिसाब से काम करते रहेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी के कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में सरगुजा में उत्साह के साथ काम करेंगे।

          टीएस सिंहदेव के पैतृक निवास कोठीघर में बुधवार की रात छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण आयोग के अध्यक्ष शफी अहमद, पीसीसी महासचिव द्वीतेंद्र मिश्रा, डीसीसी अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे थे। इन सभी ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया है।

          कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

          कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

          सिंहदेव को खुश करने के लिए खेला गया है दांव

          इस मसले पर आम जनता का मानना है कि चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव को खुश करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने यह दांव चला है। यह जगजाहिर हो चला था कि इस चुनाव में टीएस सिंहदेव उस मन से पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे, जितना उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में किया था।

          कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े की धुन पर एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाईं।

          कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े की धुन पर एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाईं।

          सरगुजा की 14 सीटों पर रहेगा फोकस

          पिछली विधानसभा चुनाव में सरगुजा की 14 सीटें कांग्रेस के पक्ष में गई थीं। पिछले कुछ समय से सीएम पद को लेकर और पार्टी में सिंहदेव की लगातार उपेक्षा यह माना जा रहा था कि उनकी नाराजगी इस बार कांग्रेस के लिए सिरदर्द साबित होगी। सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद परिस्थितियां कुछ बदल सकती हैं।

          संभाग की 14 सीटों पर इस बार नुकसान के सवाल पर उनके भतीजे ने कहा कि टीएस सिंहदेव के मन में पार्टी के लिए आज भी उतना ही सम्मान हैl पार्टी की विचारधारा को लेकर जो उनका समर्पण है, उसे देखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी परिस्थितियां बदलेंगी और पार्टी के लिए सब कुछ अच्छा होगा।



                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories