मकान ढहने से पति-पत्नी की मौत… तेज बारिश में भरभराकर गिरी छत, दोनों ने मौके पर तोड़ दिया दम; कच्चे मकान में रहता था दंपती

              कच्चा मकान बारिश में ढह गया है। इसमें दबकर दंपती की मौत हो गई है। - Dainik Bhaskar

              कच्चा मकान बारिश में ढह गया है। इसमें दबकर दंपती की मौत हो गई है।

              बालोद: जिले के सिरपुर गांव में तेज बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। लोगों को घटना की जानकारी एक दिन बाद हुई। मामला देवरी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात संतराम यादव (55 वर्ष) और उसकी पत्नी कुंती बाई (50 वर्ष) खाना खाकर सोने के लिए चले गए। बुधवार को लगातार यहां बारिश हो रही थी। देर रात उनके घर की छप्पर और दीवार बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें किसी को आवाज तक लगाने का मौका नहीं मिला।

              कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत।

              कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत।

              इधर भारी बारिश के कारण लोगों को घटना का पता नहीं चल सका। एक दिन के बाद गुरुवार को ग्रामीण टूटा हुआ घर देखकर वहां पहुंचे और पति-पत्नी को आवाज लगाई, तो किसी ने जवाब नहीं दिया। मलबा हटाने पर उन्हें दंपती की लाश दिखाई दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने देवरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

              मलबे के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत।

              मलबे के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत।

              प्लास्टिक और मुरुम का छप्पर

              जिस छप्पर के गिरने से यादव दंपती की मौत हुई, वो प्लास्टिक और मुरुम से बना हुआ था। लगातार बारिश से ईंट की दीवार गीली हो गई थी। और रात को अचानक भरभराकर गिर पड़ी। रात भर पति-पत्नी दीवार के नीचे दबे पड़े रहे। घर से कुछ दूर पक्के मकान में सो रहे बेटे को भी घटना की भनक नहीं लग सकी। लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के बाद पति-पत्नी के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

              बारिश के चलते भरभराकर गिर गया कच्चे मकान का छप्पर और दीवार।

              बारिश के चलते भरभराकर गिर गया कच्चे मकान का छप्पर और दीवार।

              ​​​​​​2 साल पहले बना था पीएम आवास

              जानकारी के अनुसार, 2 साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली राशि से इन्होंने पक्का मकान बनवाया था। इसमें उनका बेटा दीपक यादव रहता था। वहीं पति-पत्नी दोनों पुराने कच्चे घर में ही सोया करते थे।

              देवरी थाना क्षेत्र में हुई घटना।

              देवरी थाना क्षेत्र में हुई घटना।

              4-4 लाख रुपए का मुआवजा

              घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम परिजनों से मिलने पहुंची। SDM प्रतिमा ठाकरे ने बताया कि दोनों मृतकों के नाम पर 4-4 लाख रुपए का मुआवजा प्रकरण बनाकर भेजा गया है। जल्द ही पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल जाएगा।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories