आंगनबाड़ी केंद्र में कोबरा और उसके 19 बच्चे… 25 अविकसित अंडे भी मिले, सहायिका ने दरवाजा खोला, तब पड़ी नजर, फिर देखते ही भागी

          मुंगेली: जिले के एक आंगनबाड़ी केंद्र में खतरनाक कोबरा सांप और उसके 19 बच्चे मिले हैं। इसके अलावा 25 अविकसित अंडे भी मिले हैं। असल में आगनबाड़ी सहाकिया शुक्रवार को केंद्र खोलने गई थी। इसके बाद दरवाजा खोलने पर उसकी नजर पड़ी थी। उसने एक साथ इतने सांपों को देखा। जिसके बाद वह डरकर भाग गई।

          यह पूरा मामला धरमपुरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का है। शुक्रवार को सहायिका केंद्र खोलने के लिए गई थी। इसके बाद उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसने देखा कि एक बड़ा सा सांप है अंदर। कुछ छोटे सांप भी वहां पर मौजूद थे। ये देखते ही वह भाग गई और उसने गांव वालों को जानकारी दी।

          आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

          आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

          उधर, जानकारी मिलने पर गांव के लोग पहुंच गए। उन्होंने रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया। तब रेस्क्यू टीम कमरे के अंदर घुसी। फिर लोगों का पता चला कि यह खतरनाक कोबरा सांप है। कमरे में बने छोटे गड्ढे में 19 छोटे सांप भी थे। पास में गड्ढे खोदने पर अंदर से 25 अविकसित अंडे भी मिले हैं।

          घंटों मशक्कत के बाद कोरबा का रेस्क्यू कर लिया गया है।

          घंटों मशक्कत के बाद कोरबा का रेस्क्यू कर लिया गया है।

          रेस्क्यू टीम ने खतरनाक कोबरा और उसके बच्चे को पकड़ने काफी मशक्कत की। जिसके बाद सभी का रेस्क्यू किया गया है। राहत की बात ये रही कि जिस समय ये सांप मिले, उस समय केंद्र में कोई बच्चा नहीं था। नहीं तो कोई हादसा भी हो सकता था। फिलहाल रेस्क्यू के बाद सभी सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।



                    Hot this week

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    KORBA : पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त

                    कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में लक्ष्य का 98 प्रतिशत बोनी पूर्ण

                    प्रदेश में चालू खरीफ सीजन 2026 के लिए निर्धारित...

                    Related Articles

                    Popular Categories