कोरबा अग्निकांड केस… साहेब कलेक्शन के संचालक के खिलाफ FIR, कर्मचारी वीडियो बनाते रहे और आग फैल गई, 3 लोगों की गई थी जान

                KORBA: कोरबा के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लगने के मामले में पुलिस ने कॉम्प्लेक्स में दुकान चलाने वाले साहेब कलेक्शन के संचालक भूपेंद्र सिंह गांधी और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

                प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई है कि इनकी ही लापरवाही की वजह से पूरे कॉम्प्लेक्स में आग फैल गई। इनके दुकान के कर्मचारी आग लगने के बाद वीडियो बनाते रहे। आग बुझाने तक का प्रयास नहीं किया। यह हादसा 19 जून को हुआ था। जिसमें दम घुटने से 3 लोगों की जान चली गई थी।

                CSEB चौकी क्षेत्र के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में यह हादसा हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि उसे कई घंटों की मशक्कत के बाद बुझाया जा सका था। कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। उधर, हादसे के बाद से प्रशासन इस मामले में जांच कर रहा था।

                कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

                कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

                जांच करने गई थी टीम

                दो दिन पहले कोरबा एसडीएम, अपर आयुक्त निगम समेत अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर जांच करने गई थी। इस जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट का निष्कर्ष सामने आया है कि आग लगने से लेकर उसके फैलने और दुकानों के भीतर दम घुटने का इकलौता जिम्मेदार साहेब कलेक्शन का संचालक भूपेन्द्र सिंह गांधी ही है।

                10 से ज्यादा दुकानों को आग ने चपेट में लिया था।

                10 से ज्यादा दुकानों को आग ने चपेट में लिया था।

                सबसे पहले दुकान के नीचे पैनल पर आग लगी

                रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सबसे पहले आग साहेब कलेक्शन के दुकान के नीचे पैनल पर लगी थी। दुकान के कर्मचारी आग लगने का वीडियो बना रहे थे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास ही नहीं किया। इतने बड़े दुकान में आग बुझाने के लिए जरूरी उपकरण नहीं थे। जिस जगह पर आग लगी वहां से लेकर ऊपरी तल तक अवैध होर्डिंग्स और प्लाई लगाया गया था। इस वजह से आग फैल कर ऊपरी हिस्से तक गई।

                इसके अलावा जांच में यह भी बात सामने आई है कि कॉम्प्लेक्स के नीचे बरामदे में साहेब कलेक्शन द्वारा अतिक्रमण कर उस जगह को संकरी कर दिया गया था। इस वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। हादसे के वक्त भी लोग इस वजह से वहां से भाग नहीं सके।


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories