धू- धू कर जल गई एक्टिवा… गाड़ी लेकर चौक में पहुंचा सनकी युवक फिर माचिस जलाकर लगा दी आग, जलकर हुई खाक

        BILASPUR: बिलासपुर में चौक में खड़ी एक्टिवा में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि एक सनकी युवक स्कूटी में सवार होकर चौक पहुंचा और फिर गाड़ी खड़ी कर उसमें आग लगाकर भाग गया। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

        बीते शुक्रवार को देर शाम एक युवक अपनी एक्टिवा में सवार होकर बन्नाक चौक पहुंचा। इसके बाद उसने बीच चौक में गाड़ी को खड़ी कर दिया। तब लोगों को माजरा समझ नहीं आया। देखते ही देखते उसने बोतल में रखे पेट्रोल डालकर माचिस जलाकर गाड़ी में आग लगा दी।

        धू धू कर जलते देख लोगों में मची अफरा तफरी

        इस दौरान जब गाडी धू धू कर जब एक्टिवा जलने लगी, तब लोगों की नजर चौक पर पड़ी। तब वहां अफरा तफरी की स्थिति बन गई। वहीं युवक स्कूटी में आग लगाकर भाग रहा था। इस बीच लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी धू धू कर जल गई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद आग को बुझाया। फिर उसे थाने ले गई।

        सनकी और आदतन नशेड़ी है युवक

        पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तब पता चला कि सूरज नाम का युवक नयापारा में रहता है। वह सनकी दिमाग का है। इसके साथ ही आदतन नशेड़ी भी है। युवक ने नशे में ऐसी हरकत की है। पुलिस युवक की जानकारी जुटाकर युवक की तलाश कर रही है।

        मौके पर पहुंची और एक्टिवा मे लगी आग को बुझाया और गाडी को थाने ले गई। आग लगाने के बाद युवक वहां से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।



                Hot this week

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories