रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि चातुर्मास्य व्रत उत्सव का आयोजन परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीधाम (गोटेगांव) मध्यप्रदेश में 3 जुलाई से 29 सितंबर के मध्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चातुर्मास्य व्रत उत्सव में आमंत्रण हेतु प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा, ज्योतिर्मठ के सीईओ श्री चंद्र प्रकाश उपाध्याय, श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के ट्रस्टी श्री अमुक्त देशलहरा, श्री बंटी तिवारी, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री आनंद उपाध्याय, श्री मेघानंद शास्त्री, श्री हरे कृष्ण शुक्ला, श्री अशोक साहू, श्री अमित शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                Related Articles

                Popular Categories